CISF Constable Result 2021 Declared: CISF कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने CISF कांस्टेबल परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
बता दें इस बार CISF कांस्टेबल 2021 की परीक्षा 22 जनवरी से 4 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब फाइनल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
CISF Constable Result 2021 Download
कृपया वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर “CISF Constable Result 2021” लिंक पर क्लिक करें।
वहां आपको अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
मेरिट सूची आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
खोज बॉक्स में अपना नाम दर्ज करें।
अगर आपका नाम सूची में मौजूद होता है, तो आपको उम्मीदवार सफल माना जाएगा।
इतने पदों पर भर्ती
बता दें CISF कांस्टेबल के फाइनल रिजल्ट में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। ध्यान रहे इस दौरान फॉर्म के साथ अटैच किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी लेकर पहुंचें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत CISF कांस्टेबल के कुल 1100 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।