Bank Holiday In October: नए महीने के साथ ही बैंक की छुट्टियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। अक्टूबर की शुरुआत छुट्टियों के साथ हो रही है। पूरे महीने बैंक कई दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। बता दें कि अक्टूबर में बैंकों में करीब 16 दिन कामकाज नहीं होगा। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। ऐसे में यहां हम अक्टूबर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट बता रहे हैं…
2 अक्टूबर- गांधी जयंती को राष्ट्रीय अवकाश के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
8 अक्टूबर-साप्ताहिक अवकाश पर देशभर के बैंक बंद
14 अक्टूबर- महालया के चलते कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
15 अक्टूबर-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर- बिहू के मौके पर असम में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) के मौके पर त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
22 अक्टूबर-रविवार के चलते देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
23 अक्टूबर- महानवमी/आयुध पूजा के मौके पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार के बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर- दशहरा के मौके पर आंध्र प्रदेश, मणिपुर के अलावा देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दसैन) के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर-विलय दिवस के मौके पर सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंकों की छुट्टी होगी।
27 अक्टूबर- दसैन के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा और चौथा शनिवार के मौके पर बंगाल समेत देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर-रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर- सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।