Haryana News : भारतियों के लिए राष्ट्रीय ध्वज अपने आप में ही खास होता है, लेकिन आज हम आपको एक अलग ही तिरंगे झंडे के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली से सटे फरीदाबाद के जाजरू गांव में है, यह तिरंगा झंडा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस दृश्य को देखने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं।
जाजरू को माना गया है आदर्श गांव
इसकी खास बात यह है कि यह हरियाणा के ग्रामीण अंचल का सबसे ऊंचा झंडा है, और इस तिरंगे के साथ ही 51 फुट का भगवा ध्वज भी आकर्षण का केंद्र है। साथ ही आपको बता दें जाजरू को आदर्श गांव भी कहा जाता है।
ग्रामीण इलाके में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
वहां के निवासी दीपक डागर के मुताबिक हरियाणा के ग्रामीण इलाके में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज उनके गांव में ही लगा हुआ है। साथ ही उनके गांव में खेल स्टेडियम भी है और पूरे गांव को उन्होंने स्वच्छता का प्रतिबिंब बनाया है।
सरकार ने किया आदर्श गांव घोषित
उनके गांव को सरकार ने आदर्श गांव घोषित किया है। ग्रामीण नवीन की मानें तो उनके गांव में लगा तिरंगा झंडा पूरे हरियाणा में सबसे ऊंचा है। ग्राम पंचायत और आम जन की मदद के कारण ही यह संभव हो सका है।