Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) को दीपावली के उपलक्ष पर बड़ा गिफ्ट दिया है। सीएम ने SPO को मिलने वाले हर माह के मानदेय में 2000 रुपए की बढ़ोत्तरी की घोषणा करी है। अभी तक इनको 18,000 रुपए मिलते थे, लेकिन अब सीएम की घोषणा के बाद 20,000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
सीएम ने उनके द्वारा दी जाने वाले सेवाओं के प्रति उनके कामों की सराहना की है। हरियाणा में लगभग 9000 SPO की तैनाती पुलिस विभाग में की गई है।
28 हजार रुपए की मांग
(SPO) पोस्ट पर काम कर रहे कर्मचारी लंबे समय से अपना मानदेय 28 हजार रुपए करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी मांग को लेकर कोई फैसला सरकार ने नहीं किया था। लेकिन सीएम मनोहर लाल ने अब दिवाली के मौके पर उनके मानदेय में सिर्फ 2000 रुपए की बढ़ोतरी की है।
सीएम ने दीपावली की शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हमारे विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा समर्पण वास्तव में सराहनीय है। वे हमारे नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हमें उम्मीद है कि यह इस शुभ त्योहार के दौरान उनके और उनके परिवारों के लिए खुशी और समृद्धि लाएगा।