Deoria Murder Case: देवरिया में हुई हत्याकांड से पूरा प्रदेश में खलबली मच गई है। छह व्यक्तियों की साथ हुई एक साथ हत्या से लोगों में भयानक माहौल बन गया है। इस हत्याकांड के पीछे मुख्य रूप से ज़मीनी विवाद का आरोप लगाया जा रहा है। इस हत्याकांड में छह व्यक्तियों में से एक जिला पंचायत सदस्य, प्रेमचंद यादव, भी थे, जिनकी हत्या सत्य प्रकाश दुबे ने की। प्रेमचंद यादव इलाके के दबंग व्यक्ति थे।
प्रेमचंद यादव ने पहली बार 2010 में अपनी मां चिंता देवी को ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ा और विजयी रहे। उनका कार्यकाल 2015 तक रहा। उसके बाद, 2015 में, वह जिला पंचायत सदस्य के लिए समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और विजयी रहे।
मुक्तिनाथ यादव का पक्का समर्थक था प्रेमचंद
प्रेमचंद यादव इस वक्त भी समाजवादी पार्टी के सदस्य थे। वह रुद्रपुर के विधायक मुक्तिनाथ यादव के पक्के समर्थक थे। सपा के शासनकाल में, मुक्तिनाथ यादव ने भी देवरिया शहर में पुलिस चौकी पर कब्जा किया था, जिससे कि बड़ी विवाद हुआ था।
दबंग प्रेमचंद के कब्जे में रहता था साधु
इस दौरान, साधु दुबे ग्राम के दबंग प्रेमचंद यादव के कब्जे में रहता था। भाई सत्य प्रकाश दुबे के साथ हुए अनबन के बाद, साधु दुबे ने प्रेमचंद यादव के यहां भोजन करने लग गया और फिर प्रेमचंद यादव और रामजी यादव ने उसकी भूमि को अपने नाम करवाया। इसके बाद से ही वः प्रेमचंद के कब्जे में रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, वह तीन महीने से गुजरात में काम कर रहा है , हालाँकि पुलिस अधिकारी इसके बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।